इन 4 राज्यों ने देश की सबसे अधिक चिंता बढ़ाई, 67 फीसदी यहीं से, जानिए हर राज्य का हाल

इन 4 राज्यों ने देश की सबसे अधिक चिंता बढ़ाई, 67 फीसदी यहीं से, जानिए हर राज्य का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 51 लाख 05 हजार 881 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 333446 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 73560 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 54440 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 3867 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 131868 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इन चार राज्यों ने देश की सबसे अधिक चिंता बढ़ा दी है। अगर राज्यवार कोरोना वायरस के आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र इसमें टॉप पर है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 50 हजार पहुंचने वाली है। फिलहाल, रविवार तक महाराष्ट्र में 47,190 कोरोना के मामले आ चुके हैं। इनमें से मृतकों की संख्या 1577 हो गई है। हालांकि, 13,000 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 15512 हो चुकी है। यहां इस महामारी से 103 की मौत भी हो चुकी है और 7491 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। गुजरात में कोरोना के 13664 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 829 लोगों की मौत हो चुकी है और 6169 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली भी कोरोना के मामलों में चौथे नंबर पर है। यहां अब तक 12910 मामले आ चुके हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 231 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 6267 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

 

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2757

1809

56

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

329

55

4

बिहार

2380

653

11

चंडीगढ़ 

225

179

3

छत्तीसगढ़

214

64

0

दादर नगर हवेली

2

0

0

दिल्ली

12910

6267

231

गोवा

55

16

0

गुजरात 

13664

6169

829

हरियाणा

1131

750

16

हिमाचल प्रदेश 

185

61

3

जम्मू एंड कश्मीर 

1569

774

21

झारखंड

350

141

4

कर्नाटक

1959

608

42

केरल

795

515

4

लद्दाख

49

43

0

मध्य प्रदेश 

6371

3267

281

महाराष्ट्र 

47190

13404

1577

मणिपुर

29

4

0

मेघालय

14

12

1

मिजोरम

1

1

0

ओडिशा

1269

497

7

पुडुचेरी

26

10

0#

पंजाब

2045

1870

39

राजस्थान

6742

3786

160

सिक्किम

1

0

0

तमिलनाडु

15512

7491

103

तेलांगना

1813

1065

49

त्रिपुरा

189

153

0

उत्तराखंड

244

56

2

उत्तर प्रदेश 

6017

3406

155

वेस्ट बंगाल

3459

1281

269

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

2338

 

 

भारत में कुल मामले

131868

54441

3867

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus Update: जानिए भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या कितनी पहुंची

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।